फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   An attempt to cut the dam built at a cost of lakhs in Lalpur

Lakhimpur Kheri News: लालपुर में लाखों की लागत से बने बांध को काटने का प्रयास

Thu, 14 Aug 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
An attempt to cut the dam built at a cost of lakhs in Lalpur
ग्रामीणों के साथ क्षतिग्रस्त बांध देखते राजराजेश्वर सिंह। संवाद - फोटो : वीडियो ग्रैब
निघासन। ग्राम पंचायत लालपुर में बहतिया नाले पर लाखों की लागत से बना बांध मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे दबंगों ने चोरी-छिपे काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसी दौरान खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसानों की नजर आरोपियों पर पड़ी। किसानों ने तत्काल मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि खुद को कैमरे में कैद होते देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए, लेकिन जाते-जाते बांध को पूरी तरह क्षतिग्रस्त करने की धमकी दे गए।
किसानों का कहना है कि यदि बांध टूट गया तो पूरे गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। इससे न सिर्फ खेतों में खड़ी फसल बर्बाद होगी, बल्कि ग्रामीणों को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

लालपुर के प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव ने इस बाबत एसडीएम निघासन और कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बांध की सुरक्षा पुख्ता करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed