Amritpal Singh: खीरी-पीलीभीत बॉर्डर पर मिली अमृतपाल की आखिरी लोकेशन, पंजाब पुलिस ने डाला डेरा
23 मार्च को अमृतपाल सिंह के मोबाइल की आखिरी लोकेशन खीरी-पीलीभीत बॉर्डर पर मिली है। चर्चा यह भी है कि एक पेट्रोल पंप के पास अमृतपाल सिंह की कद काठी का एक व्यक्ति नजर आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब से भागे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के लखीमपुर खीरी के रास्ते नेपाल भागने की आशंका को लेकर पंजाब पुलिस समेत जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है। खीरी-पीलीभीत बॉर्डर पर अमृतपाल के मोबाइल की आखिरी लोकेशन मिली है। इसके बाद नेपाल सीमा पर पुलिस और जांच एजेंसियों की हलचल बढ़ गई है।
पंजाब से भागे खालिस्तानी समर्थक अमृत पाल के लिए 20 मार्च से ही पंजाब पुलिस बॉर्डर की खाक छान रही है। पंजाब पुलिस को आशंका थी कि नाकेबंदी के बाद अमृतपाल नेपाल भाग सकता है। इसी को लेकर पंजाब पुलिस पिछले एक हफ्ते से जिले के सीमाई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
पेट्रोल पंप के पास देखे जाने की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक जानकारी यह भी मिली है कि 23 मार्च को अमृतपाल के मोबाइल की आखिरी लोकेशन खीरी-पीलीभीत बॉर्डर पर मिली है। चर्चा यह भी है कि एक पेट्रोल पंप के पास अमृतपाल सिंह की कद काठी का एक व्यक्ति नजर आया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने की अपील
बॉर्डर क्षेत्र के चंदनचौकी के धुसकिया गांव में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने ग्राम चौपाल के माध्यम से स्थानीय लोगों से संवाद किया। ग्रामीणों से बाहरी व्यक्तियों के आवागमन व इंडो नेपाल सीमा पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि संज्ञान में आने पर सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस व सुरक्षा बलों को उपलब्ध कराने की अपील की।भारत-नेपाल सीमा के लिए बना कवच सेल
एसपी ने भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर एसएसबी व अन्य जांच एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए कवच सेल का गठन किया है। पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे को कवच सेल का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा सैनिक सेल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि खीरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के अधिकारियों के साथ पैदल गश्त की है। इसके अलावा बॉर्डर के स्थानीय लोगों से भी संवाद कर किसी भी अनजान व संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर फौरन सूचना पुलिस को देने की अपील की है।