{"_id":"69653446b11be2d38e0705e0","slug":"amit-won-the-400m-race-abhi-won-the-100m-race-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-165740-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 400 में अमित, 100 मीटर दौड़ में अभि ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 400 में अमित, 100 मीटर दौड़ में अभि ने मारी बाजी
Mon, 12 Jan 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अमित प्रथम, संजीव द्वितीय व अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अभि प्रथम, शिवांगी द्वितीय व इरम तृतीय रही। समस्त कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ल के निर्देशन में संपन्न हुए। मुख्य अतिथि सुधीर कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि आज के दिन युवा संकल्पित होकर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें तो निश्चित रूप से उनके सपने साकार होंगे। इस मौके पर प्रसून दीक्षित, रजित वर्मा, संजीव कुमार, अमित अवस्थी, रश्मि, नेहा, पूजा, सुहेल,मोनू, अतुल, अंश वर्मा और किशन आदि मौजूद रहे।