{"_id":"57a1e2e94f1c1bc3762b97ef","slug":"amines-strong-revenue-performance-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व संग्रह अमीनों ने किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व संग्रह अमीनों ने किया जोरदार प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रह अमीन के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अमीनों की हड़ताल जारी
धौरहरा तहसील में कार्यरत संग्रह अमीन अशोक कुमार श्रीवास्तव की हत्या और हत्यारोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। संग्रह अमीनों ने नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्व संग्रह अमीन अशोक श्रीवास्तव के हत्यारों की गिरफ्तारी के प्रति पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं हैं। हत्या के 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। उन्होंने मांग की कि हत्याभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। दिनदहाड़े हुई हत्या और लूट की इस घटना की न्यायिक जांच कराई जाए।
धरना सभा की अध्यक्षता निघासन तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने की। बुधवार के घरना प्रदर्शन में संग्रह अनुसेवक भी शामिल रहे। सभा में तय किया गया कि जब तक यह मांगे पूरी नहीं होती तब तक जिले के सभी संग्रह अमीन और अनुसेवक हड़ताल पर रहेंगे। धरने बाद राजस्व संग्रह अमीन संघ ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में भगवान बख्श सिंह, सुखराज सिंह, राजकुमार यादव, महंत सिंह, परमानंद, डॉ. आरपी गुप्ता, बलराम वर्मा अनंगपाल सिंह, अरुणेश मिश्र, रमेश सिंह, सर्वेश त्रिवेदी, रामनाथ गौतम, राजेंद्र पुष्कर, राजेंद्र वर्मा, बलराम, राकेश श्रीवास्तव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव समेत जिले भर के संग्रह अमीन मौजूद रहे।