फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ambulance coming from Haldwani to Nepal overturned, a girl died

Lakhimpur Kheri News: हल्द्वानी से नेपाल आई एंबुलेंस पलटी, एक युवती की मौत

Wed, 15 May 2024 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Ambulance coming from Haldwani to Nepal overturned, a girl died
धनगढ़ी में दुर्घटना के बाद पलटी एम्बुलेंस।
धनगढ़ी। उत्तराखंड के हल्द्वानी से मरीज को लेकर नेपाल आ रही एक भारतीय एंबुलेंस कैलाली जिले की लमकी चूहा नगर पालिका में पलट गई। इसमें बीमार युवती की मौत हो गई। पांच लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कैलाली एसपी पदम बहादुर बिष्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह उत्तराखंड के हल्द्वानी से मरीज को लेकर आ रही भारतीय नंबर की एंबुलेंस यूके 04 पीए 1905 नेपाल आ रही थी। लमकी चूहा नगर पालिका स्थित धोबेनी नाला के पास एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चालक समेत छह लोग सवार थे। इलाज कराकर लौट रही 18 वर्षीय अंजली परियार निवासी राजापुर वार्ड नौ जिला बर्दिया की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बाकी पांच लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस को कब्जे में लेकर चालक प्यारेलाल को हिरासत में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed