फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ambedkar statue damaged by anarchist elements, anger among villagers

Lakhimpur Kheri News: अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, ग्रामीणों में रोष

Mon, 02 Dec 2024 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged by anarchist elements, anger among villagers
नीमगांव के बरड़िया में मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद जुटी भीड़। सोशल मीडिया
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव के ग्राम बढ़रिया में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। सोमवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो लोग आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

आसपास थानों की पुलिस भी पहुंच गई। मामला गंभीर होते देख एएसपी पश्चिमी सहित एसडीएम ने ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बढ़रिया के दक्षिण आंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। बताया जाता है कि पार्क के समीप खाली पड़ी भूमि पर आरआरसी सेंटर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसको लेकर पैमाइश भी हो चुकी है। रविवार की देर रात गांव के ही कुछ अराजक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा का एक हाथ टूटा होने की जानकारी सोमवार सुबह ग्रामीणों को मिली। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आंबेडकर पार्क के संरक्षक शत्रोहन लाल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसपी पश्चिमी नैपाल सिंह, एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय, सीओ मितौली समेत आसपास के थानों की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई।
पूर्व राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता जुगुल किशोर भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। इसके पश्चात प्रतिमा को सही कराया। पुलिस ने शत्रोहन लाल की तहरीर पर अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

---------------------------
दो पक्षों का गांव में विवाद चल रहा है। किसी अराजक तत्व ने माहौल बिगाड़ने के मकसद से डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मूर्ति को सही करा दिया गया है। मुकदमा दर्ज करते हुए अराजक तत्वों की तलाश में टीमें गठित कर दी हैं।
शिवम कुमार, सीओ/ थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed