फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   amar ujala foundation

जरूरतमंदों के लिए करें रक्तदान, बने महादानी

Wed, 10 Jun 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल के सहयोग से 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन होगा। इसमें नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
विज्ञापन

रक्तदान महादान है। हम रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को जीवन दान दे सकते हैं। एक यूनिट रक्तदान करने से चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। जिला अस्पताल के डॉ. संतोष कुमार मिश्रा बताते हैं कि रक्तदान करने के कई फायदे भी हैं। रक्तदान करने से शरीर में नया खून बनता है तो संचार भी तेज होता है। 18 से 55 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के सहयोग 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस पर सुबह 10 बजे शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में कोई भी नागरिक रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो सकता है। रक्तदान करने वालों का ब्लड ग्रुप के साथ अन्य जांचें भी स्वत: हो जाएंगी। रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र देने के साथ एक कार्ड दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वह जरूरत पड़ने पर तीन माह के भीतर रक्त भी ले सकता है।
विज्ञापन

वाट्सएप पर मेसेज देकर आप करा सकते हैं पंजीकरण
नंबर: 9415354500 और 9451777307
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed