फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aman bajpai murder case

मारपीट को लेकर गंभीर होती पुलिस तो टल सकती थी हत्या

Sun, 20 Sep 2020 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
aman bajpai murder case
लक्ष्मीनगर कॉलोनी में मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचे लोग। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी अमन बाजपेई हत्याकांड में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हत्यारोपी की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर तो दर्ज की, लेकिन घटना को काफी हल्के में लिया। पुलिस यदि गंभीर हो जाती तो दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करती तो शायद घटना टल सकती थी।
विज्ञापन

गुरुवार की रात मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी एलएलबी के द्वितीय वर्ष के छात्र अमन बाजपेई (26) की संपत्ति विवाद में उसके ही सौतेले चाचा कुलदीप बाजपेई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे नगर में सनसनी फैल गई थी। बताते हैं कि कुलदीप बाजपेई और अमन बाजपेई के पिता विजय बाजपेई के बीच संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। हत्या से करीब तीन घंटे पूर्व भी विवाद और मारपीट हुई थी। पुलिस ने कुलदीप की ओर से अमन बाजपेई और उसके पिता विजय बाजपेई के खिलाफ तहरीर ली थी। पुलिस ने रात करीब 11.25 पर मारपीट की एनसीआर दर्ज की थी, लेकिन मारपीट की घटना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। न ही दूसरे पक्ष को बुलाकर कोई निरोधात्मक कार्रवाई की। उसका नतीजा यह रहा कि रात करीब 11.15 बजे कुलदीप ने अमन की गोली मारकर हत्या कर दी। माना जा रहा है कि पुलिस यदि घटना के बाद सक्रिय हो जाती और दूसरे पक्ष को थाने पर बुला लेती तो शायद यह घटना होने से टल सकती थी।
विज्ञापन

मोहल्ले में पसरा मातमी सन्नाटा
अमन बाजपेई की हत्या से नगरवासी स्तब्ध हैं। शनिवार को भी मोहल्ले में मातम छाया रहा। मृतक के परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए नगर वासियों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानक चौकी पर नहीं मिलते पुलिसकर्मी
मृतक अमन के परिवार वालों और मोहल्ले वासियों को कहना है कि अधिकतर लखीमपुर रोड स्थित नानक चौकी कार्यालय में ताला पड़ा रहता है। कोई मुसीबत पड़ जाए तो पुलिसकर्मी चौकी पर मिलते ही नहीं। यही कारण है कि लखीमपुर रोड पर अक्सर आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं।

जिस समय कुलदीप ने तहरीर दी थी। उसी समय दो सिपाही अमन के घर पर भेजे गए थे, लेकिन कोई घर पर नहीं मिला था। कुछ देर बाद ही घटना हो गई। पुलिस को निरोधात्मक कार्रवाई करने का मौका ही नहीं मिल सका। नानक चौकी पर हर समय पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि जब चौकी पर पुलिस न हो।
अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed