फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alternative school trainee teachers filed

प्रशिक्षु शिक्षकों से विद्यालय के विकल्प जमा कराए 

Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Alternative school trainee teachers filed
teacher - फोटो : amar ujala
584 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का मामला
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं और संबंधियो की उमड़ी भीड़

16,448 शिक्षकों की भर्ती के तहत जिले में 584 सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को प्रशिक्षु शिक्षकों से विद्यालयों के विकल्प जमा कराए गए। विकल्प भरने वालों में ज्यादातर महिला प्रशिक्षु शामिल रहीं। 

बता दें कि 584 पदों के सापेक्ष काउंसलिंग कराई गई थी। रविवार को चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों की सूची बीएसए कार्यालय में चस्पा की गई, जिस क्रम के आधार पर लोगों को विद्यालय के विकल्प भरने के लिए बुलाया गया। विकल्प भरने के दौरान एक ही विद्यालय के लिए कई प्रशिक्षुओं ने विकल्प भर दिए, जिसे दुरुस्त कर उनकी इच्छानुरूप दूसरा विद्यालय आवंटित किया गया। खासकर महिला प्रशिक्षुओं में सुरक्षित और आसान आवागमन वाले विद्यालयों में नियुक्ति पाने के लिए होड़ देखी गई। बीएसए संजय शुक्ला, डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला, बीईओ मुख्यालय सुरेश पाल और बीईओ बिजुआ अनुराग मिश्रा ने विकल्प भरवाए। बीएसए ने बताया कि शाम तक 570 प्रशिक्षुओं ने विकल्प भरे हैं। इसके अलावा अन्य स्टाफ भी अवकाश के बावजूद ड्यूटी पर मुस्तैद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed