फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Along with the construction of Muktidham in the village, the roads will be repaired.

गांव में मुक्तिधाम बनवाने के साथ ही सड़कें दुरुस्त कराएंगे

Fri, 25 Jun 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Along with the construction of Muktidham in the village, the roads will be repaired.
पलियाकलां। लगभग पांच हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत मलिनियां के मतदाताओं ने इस बार युवा राजदीप सिंह रिंकू को अपना ग्राम प्रधान चुना है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि गांव की समस्याओं को युवा प्रधान बखूबी समझेंगे और उनका ढंग से निस्तारण भी कराएंगे। गांव में सड़क, नाली निर्माण समेत मुक्तिधाम न होना सबसे बड़ी समस्या है। युवा प्रधान राजदीप सिंह रिंकू मुक्तिधाम बनवाने के साथ ही गांव में विकास की गंगा बहाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव का परवतिया घाट मेला है प्रसिद्ध
मलिनियां ग्राम पंचायत का परवतिया घाट मेला दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। कोरोना काल से पहले यहां पर काफी भव्य मेले का आयोजन किया जाता था। पर अभी सन्नाटा है।

एक नजर
आबादी - 5000
मतदाता- 2200
पेशा- कृषि, मजदूरी
साक्षरता- 50 प्रतिशत

प्राथमिकताएं
1- मुक्तिधाम का निर्माण कराना
2- सड़क, नाली निर्माण व साफ सफाई।
3- विधवा पेंशन समेत अन्य पेंशन दिलाना।
4- मनरेगा के तहत रोजगार दिलाना।
5- पंचायत भवन का निर्माण।

समस्याएं
1- अंतिम संस्कार की समस्या
2- नाली निर्माण न होने से जलभराव।
3- साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था न होना।
4- खराब स्वास्थ्य सेवाएं।
5- पंचायत भवन न होना।

क्या कहते हैं ग्राम प्रधान
जनता ने जिस विश्वास से जिताया है, वह नहीं तोड़ेंगे। गांव में मुक्तिधाम व पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। नाली व सड़क की मरम्मत कर अधूरे विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन

- राजदीप सिंह रिंकू, ग्राम प्रधान मलिनियां
गांव में बेहतर विकास कार्य कराने के लिए युवा प्रधान चुना है। प्रधान से उम्मीद है कि वह सड़क, नाली निर्माण बेहतर ढंग से कराएंगे। साथ ही ग्रामीणों से सामंजस्य बिठाकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणवीर सिंह राय, ग्रामीण
गांव में मुक्तिधाम नहीं है और न ही पंचायत भवन बना हुआ है। ऐसे में प्रधान को इन दो चीजों पर गौर करना चाहिए। उम्मीद है कि सड़क, नाली, आवास, शौचालय व अन्य समस्याओं पर भी प्रधान ध्यान देकर गांव का विकास कराएंगे।
- छत्र सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed