फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alok and Heera topped the 100 meter race

100 मीटर दौड़ में आलोक और हीरा रहे अव्वल

Fri, 03 Dec 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Alok and Heera topped the 100 meter race
बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करतीं छात्राएं।
बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह 2021
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह 2021 का बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय सदर परिसर में शुभारंभ हुआ। इसमें नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित किया। 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्तर के छात्र शिवा व छात्रा मुस्कान प्रथम स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में छात्र आलोक व छात्रा हीरा देवी प्रथम स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में छात्र हर्ष पटेल व छात्रा मंदाकिनी प्रथम स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन निरूपमा मौनी वाजपेयी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बीईओ नगर क्षेत्र दिनेश कुमार वर्मा व शिक्षक संघ अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करने केे लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। 50 मीटर दौड़ में छात्र प्रियांशू और अर्जुन क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में छात्रा साक्षी गुप्ता व खुशी कसेरा क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शनि वर्मा व राहुल क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर और बालिका वर्ग में मीना शाह व कैकशा क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गौरव बाल्मीकि व सूरज और बालिका वर्ग में राधिका व मुस्कान क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में योगेश मिश्रा, तबिश व सूरज क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में तनिदा, हीरा देवी व मीना शाह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पर रहीं। 200 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में रवि कुमार, इमरान व इरफान क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हीरा देवी, निदा व उम्मे हबीबा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पर रहीं। कबड्डी प्राथमिक स्तर में प्राथमिक विद्वालय पुलिस लाइंस, उच्च प्राथमिक स्तर में उच्च प्राथमिक विद्वालय महाराजनगर की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्वालय सदर की टीम विजेता बनी। कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक विवेक गुप्ता, उमा सिंह, फारूख अहमद, शारिफ तारा, राममूर्ति, प्रशांत कुमार, पवन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed