फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allied, Ghosiana and Friends Club won the matches

Lakhimpur Kheri News: एलाइड, घोसियाना और फ्रेंड्स क्लब ने जीते मैच

Sat, 31 May 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Allied, Ghosiana and Friends Club won the matches
गोला के क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी। आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों में एलाइड, घोसियाना और फ्रेंड्स क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

18वें गोला कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला मुकाबला चिल्ड्रंस एकेडमी और एलाइड क्लब के बीच खेला गया। चिल्ड्रंस एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 86 रन बनाए। जवाब में एलाइड ने कप्तान आशुतोष के 26 और आयुष के 21 रनों की बदौलत आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

दूसरे मुकाबले में मुशीर क्लब ममरी ने प्रशांत के 22 व अजीत के 14 रन की मदद से 76 रन बनाए। जवाब में घोसियाना 11 की टीम ने रिजवान के 38 रनों की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरे मैच में फ्रेंड्स क्लब ने तरुण के 33 और दिलशान के 18 रनों की मदद से 10 ओवर में 113 रन बनाए। जवाब में राममूर्ति क्लब के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके। इस प्रकार फ्रेंड्स क्लब ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

अंपायरिंग संतोष मौर्य, सौरभ शुक्ल और अनवर अहमद ने की। इससे पहले मैच की शुरुआत व्यापारी नेता राममोहन सोनी, रिटायर्ड रेंजर केके गुप्ता और चिल्ड्रंस एकेडमी के डायरेक्टर अनुभव गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed