फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allegations of police misbehavior with farmer leader

Lakhimpur Kheri News: किसान नेता के साथ पुलिस की अभद्रता का आरोप

Fri, 08 Aug 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 08 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Allegations of police misbehavior with farmer leader
पुलिस चौकी बिजुआ में मौजूद किसान नेता भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह। स्रोत: संवाद
बिजुआ। बिजुआ के बस्तौली समिति में बृहस्पतिवार को खाद वितरण के दौरान एक किसान नेता के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता का मामला सामने आया है। किसानों ने शुक्रवार को पुलिस चौकी का घेराव किया। इसके बाद पुलिस कर्मी ने अपनी गलती स्वीकार की है।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत गुट के ब्लाॅक अध्यक्ष किसान नेता मुख्तयार सिंह ने आरोप लगाया, कि समिति पर एक दिन पहले की जमा पर्ची हटाकर दोपहर बाद और दूसरे दिन वालों को खाद दी जा रही थी। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो बिजुआ पुलिस चौकी के दो सिपाहियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। उन्हें पकड़कर पुलिस चौकी ले गए।
विज्ञापन

आरोप है, कि सिपाहियों ने न सिर्फ उनके साथ बदसलूकी की, बल्कि उनका मोबाइल भी छीन लिया और उन्हें चौकी के अंदर बने कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू मौके पर पहुंचे और किसान नेता को पुलिस चौकी से छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कई दर्जन किसान पुलिस चौकी बिजुआ का घेराव करने पहुंचे। वहां किसान के साथ हुई अभद्रता को लेकर काफी बहस हुई। इसके बाद जिस कांस्टेबल ने अभद्रता की थी, उसने जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह और बिजुआ चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार के सामने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी गलती न होने का आश्वासन दिया।

इसके बाद किसान नेता बस्तौली समिति पर गए और घटना से संबंधित सीसी कैमरे की फुटेज की मांग की। किसान नेताओं ने खाद की किल्लत को लेकर चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन ने 13 अगस्त तक जिले में खाद की कमी दूर नहीं की, तो भारतीय किसान यूनियन गोला मंडी समिति से जिलाधिकारी कार्यालय तक तिरंगा रैली निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed