Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allegations of misappropriation of lakhs in livelihood mission, protest held

Lakhimpur Kheri News: आजीविका मिशन में लाखों के हेरफेर का आरोप, किया प्रदर्शन

Sun, 24 May 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 24 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Allegations of misappropriation of lakhs in livelihood mission, protest held
तिकुनिया कोतवाली में प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
तिकुनिया/बेलरायां। बॉर्डर क्षेत्र में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत लाखों रुपये के गबन और अनियमितता का आरोप सामने आया है। समूह से जुड़ी महिलाओं ने तिकुनिया कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर मामले की जांच की मांग उठाई। साथ ही जिला मुख्यालय को शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन

सीता प्रेरणा ग्राम संगठन की महिलाओं का आरोप है कि आदर्श प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति बेलरायां से फूल ग्राम संगठन पचपेड़ा को 11 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ था। बाद में आदर्श प्रेरणा की पदाधिकारियों ने फूल प्रेरणा संगठन से चेक वापस लेकर तीन लाख रुपये जीवन प्रेरणा स्वयं सहायता समूह ग्राम कुशाही, दो लाख रुपये दुर्गा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह और छह लाख रुपये महक प्रेरणा स्वयं सहायता समूह के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि इसी तरह कृष्ण ग्राम संगठन शीतलापुर से मां लक्ष्मी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह को वर्ष 2024 में दो लाख रुपये और वर्ष 2026 में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि जिन ग्राम संगठनों को आदर्श संकुल स्तरीय समिति से सामान्य ऋण दिया गया है, उनकी डिमांड और एमसीपी की जांच कराई जाए। यह भी देखा जाए कि एनसीपी के तहत ऋण वितरण हुआ है या नहीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में जिला कार्यालय से सीएलएफ के बचत खाते में 67 लाख रुपये आए थे। सीआईएफ ऋण के रूप में मिले इस धन का भुगतान किन समूहों को किया गया, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करेंगी।

-------------
मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र कुमार मिश्रा, डीसी, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed