फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   All the electrical appliances in the house got burnt due to lightning

Lakhimpur Kheri News: बिजली गिरने से घर के सभी विद्युत उपकरण जले

Mon, 26 Jun 2023 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
All the electrical appliances in the house got burnt due to lightning
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में हो रही मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने से घर में रखे टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे कंप्यूटर आदि उपकरण जल कर राख हो गए, जबकि छत में भी दरार आ गई।
विज्ञापन

रामनगर में महावीर राठौर की दुकान और मकान एक ही घर में है। रविवार सुबह जब तेज बारिश हो रही थी तो अचानक बहुत तेज आवाज में बिजली कड़की और महावीर के घर पर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय बिजली के उपकरणों के पास कोई नहीं था और सभी लोग चारपाई व तख्त पर बैठे चाय पी रहे थे।
विज्ञापन

बिजली गिरते ही पूरे घर में अचानक बहुत तेज रोशनी हुई और बिजली के उपकरण जलने लगे। बताते हैं कि बिजली गिरने से गृह स्वामी को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि छत में भी दरार आ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed