फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   alert, police

दिल्ली को लेकर लखीमपुर पुलिस ने भी बढ़ाई चौकसी

Thu, 27 Feb 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
alert, police
लखीमपुर खीरी। दिल्ली में चल रहे बवाल को लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट है, जिसका असर लखीमपुर में भी देखने को मिला। होली के चलते बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसपी पूनम ने सभी सीओ के माध्यम से थाना और कोतवाली प्रभारियों को अलर्ट किया है। साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैैं। हालांकि पहले दिन शहर के प्रमुख स्थानों की सुरक्षा में झोल ही नजर आए। सुरक्षाकर्मी नदारद थे, तो कहीं होमगार्ड किनारे बैठकर ड्यूटी के नाम पर खानापूरी करते दिखे। कुछ जगह पुलिस सक्रिय नजर आई।
विज्ञापन

यहां नहीं दिखे सुरक्षा प्रबंध
शहर के सबसे व्यस्ततम सदर चौराहे पर हर समय भीड़ रहती है। इसलिए यहां पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात होने चाहिए, लेकिन होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। जो किनारे बैठकर खानापूरी करता दिखा।
विज्ञापन

संकटा देवी मंदिर
सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। बुधवार को अलर्ट होने के बावजूद यहां पर कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं था। जबकि पास में ही पुलिस चौकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन
हाई अलर्ट का असर रेलवे स्टेशन पर भी नहीं दिखा। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का थाना और आरपीएफ की चौकी स्थापित है। इसके बावजूद स्टेशन पर सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आए।
रोडवेज
रोडवेज बस अड्डे पर भी माहौल आम दिनों की तरह रहा। बाहर पुलिस चौकी तो है, लेकिन बस अड्डे पर पुलिसकर्मी नहीं दिखे। जबकि बस अड्डा शहर के बीच में स्थित है, जिससे यहां पर अक्सर भीड़ रहती है।
मोहम्मदी में पुलिस ने किया रूट मार्च
दिल्ली में हो रही हिंसक घटनाओं के मद्देनजर मोहम्मदी में पुलिस अलर्ट है। सीओ प्रदीप यादव की अगुवाई में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में मार्च किया।
बुधवार को रूट मार्च करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी सीओ प्रदीप यादव कोतवाली निरीक्षक संजय त्यागी ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। उन्होंने कहा कि नगर व क्षेत्र का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा । कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी निगाह रखी जा रही है। पैदल मार्च में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप यादव कोतवाली निरीक्षक संजय त्यागी, एसआई अमर राय, क्राइम प्रभारी सत्यपाल, चौकी इंचार्ज जगपाल सिंह, एसआई राजवीर सिंह, एसआई अरुण कुमार सिंह, एसआई क्रिपेंद्र शामिल रहे।

सभी सीओ को निर्देश दिए गए हैैं कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर थाना पुलिस के माध्यम से चेकिंग अभियान चलाएं। सोशल मीडिया के संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
-पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed