{"_id":"66df4cc28f36977ca30229c4","slug":"alert-on-nepal-border-regarding-monkeypox-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-128691-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंकीपाॅक्स को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंकीपाॅक्स को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट
विज्ञापन
खजुरिया में मंकी पॉक्स से संबंधित जानकारियां देते डॉक्टर। संवाद
पलियाकलां। मंकीपाॅक्स के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य टीमों को तैनात किया गया है। जांच शिविर लगाने के साथ ही सीमा पर लोगों को मंकीपाॅक्स के लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
पलिया सीएचसी अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह ने बताया कि मंकीपाॅक्स से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। इसके लिए एएनएम और आशाओं के साथ ही अन्य स्टाफ को दो सितंबर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। चंदनचौकी, गौरीफंटा और संपूर्णानगर से लगी भारत-नेपाल सीमा पर टीमें लगाई गईं हैं। गौरीफंटा में प्रभारी डाॅ. अब्बास रिजवी के नेतृत्व में गीता देवी, पवन सिंह, जानकी देवी, सावित्री आदि की टीम तैनात की गई है।
संपूर्णानगर में डाॅ. उदयभान मौर्य के नेतृत्व में आशा सिंह, प्रिया सिंह, शर्मिला देवी, उर्मिला देवी की टीम को लगाया गया है। चंदनचौकी में डाॅ. फैजान रिजवी, अंजू बाजपेई, श्रेया पांडेय, रंजीता देवी, राधा आदि की टीम तैनात है। पलिया सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मंकीपाॅक्स में तेज बुखार आता है। शरीर पर लाल चकत्ते दिखने लगते हैं। गले में गांठ और गला सूखना आदि इसके लक्षण हैं। ऐसे लक्षणों से ग्रसित मरीज सीएचसी में जरूर दिखाएं, ताकि समुचित इलाज किया जा सके।