{"_id":"641d9b6a4c9d33aab60f8e53","slug":"alert-on-gauriphanta-border-regarding-amritpal-singh-intensive-checking-of-vehicles-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को लेकर गौरीफंटा बॉर्डर पर अलर्ट, वाहनों की हो रही सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को लेकर गौरीफंटा बॉर्डर पर अलर्ट, वाहनों की हो रही सघन चेकिंग
Fri, 24 Mar 2023 06:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Mar 2023 06:15 PM IST
सार
पंजाब से फरार हुए खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बीते दो दिनों से एसएसबी द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में गौरीफंटा बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई। पंजाब से फरार हुए खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बीते दो दिनों से एसएसबी द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर पर हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं है।
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा बॉर्डर पर नेपाल से भारत व भारत से नेपाल जाने वाले लोगों का आईडी कार्ड आदि देखकर जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा व पंजाब से आने वाली गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसएसबी द्वारा डॉग स्क्वायड के जरिए भी बॉर्डर पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Bareilly: पुलिस की नींद हराम... ट्विटर पर सक्रिय है अशरफ का साला सद्दाम, लिखा- हमारे साथ बहुत गलत हो रहा है
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अमृतपाल 19 मार्च की रात को हरियाणा के शाहाबाद में था। वहां से अपने सहयोगी पपलप्रीत के साथ फरार हो गया। अमृतपाल जब से फरार हुआ है, उसने न केवल हुलिया बदला, बल्कि वाहन भी बदल रहा है। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्ना हैं। बॉर्डर पर एसएसबी के जवान सतर्कता बरत रहे हैं।