{"_id":"641d12a5325191685208fac6","slug":"umesh-pal-murder-accused-ashraf-brother-in-law-saddam-is-active-on-twitter-2023-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: पुलिस की नींद हराम... ट्विटर पर सक्रिय है अशरफ का साला सद्दाम, लिखा- हमारे साथ बहुत गलत हो रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: पुलिस की नींद हराम... ट्विटर पर सक्रिय है अशरफ का साला सद्दाम, लिखा- हमारे साथ बहुत गलत हो रहा है
Fri, 24 Mar 2023 02:46 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:46 PM IST
सार
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन उसका साला सद्दाम अब तक फरार है। फरारी के वक्त भी सद्दाम ट्विटर पर लगातार सक्रिय है।
विज्ञापन
सद्दाम और उसके ट्विटर हैंडल से लिया गया स्नैपशॉट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिला जेल में बंद पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साले सद्दाम की तलाश में पुलिस की नींद हराम हो रही है। दूसरी ओर, सद्दाम सोशल साइट्स पर लगातार सक्रिय है। उसका ट्विटर अकाउंट एक दिन पहले तक सक्रिय रहा है। इस अकाउंट से वह प्रयागराज पुलिस, डीजीपी समेत मुंबई पुलिस के कई अधिकारियों को फॉलो कर उनकी गतिविधियों की टोह ले रहा है।
विज्ञापन
अशरफ के राज उगलवाने की तैयारी: पुलिस ने लल्ला को रिमांड पर लेने की कोर्ट में दी अर्जी, 27 मार्च को सुनवाई
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अशरफ की मदद के आरोप में सद्दाम पहले भी जेल जा चुका है। उसके बाद उसके भाई का घर पीडीए (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) ने ध्वस्त कर दिया था। तब सद्दाम के इसी ट्विटर अकाउंट के जरिये पीडीए की कार्रवाई का विरोध किया गया था। बीच में अकाउंट एक साल तक निष्क्रिय रहा। बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमे में नामजद होने के बाद सद्दाम का यह अकाउंट दोबारा सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन