{"_id":"5f00c77f8ebc3e431171a333","slug":"alert-lakhimpur-news-bly4116106126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर मामले के बाद नेपाल बार्डर पर अलर्ट, बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर मामले के बाद नेपाल बार्डर पर अलर्ट, बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
संपूर्णानगर के बसही बार्डर के जंगली रास्तों पर गश्त करते एसएसबी जवान।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमले में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे के नेपाल भागने की आशंका पर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी के निर्देश पर संपूर्णानगर, गौरीफंटा और चंदनचौकी के नेपाल बॉर्डर पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और एसएसबी संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग तथा चेकिंग कर रही हैं।
गौरीफंटा में एसपी पूनम के निर्देश पर सीमा को सील कर दिया गया है। बैरियर पर एसएसबी और कोतवाली पुलिस आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग कर रही है। एसएसबी ने सीमा की मोहाना नदी घाट पर भी पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। घाट पर जवानों की तैनाती की गई है दी। आसपास के गांवों में भी गश्त के अलावा नजर रखी जा रही है।
संपूर्णानगर में भी नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। 49वीं वाहिनी एसएसबी की बसही बीओपी ने शनिवार को सुबह भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 200 से 202 तक पैदल पेट्रोलिंग की। जंगली रास्तों के अलावा सीमावर्ती गांवों में एहतियात बरतते हुए निगरानी रखी गई। बसही प्रभारी निरीक्षक भेर जी सोडा ने बताया कि सख्ती पहले से ही थी लेकिन कानपुर मामले के बाद सीमाओं पर और अधिक सख्ती रखी जा रही है। जवानों को बढ़ाकर लगातार जंगली रास्तों पर नजर रखी जा रही है। सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भी साथी जवानों के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं।