फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   alert

दिल्ली हिंसा को लेकर बॉर्डर पर अलर्ट

Thu, 27 Feb 2020 07:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
alert
लखीमपुर खीरी/ पलियाकलां। दिल्ली में हिंसा को लेकर प्रदेश में अलर्ट घोषित होने के बाद पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। शहर से लेकर नेपाल बार्डर तक पुलिस ने चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। बार्डर पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही रजिस्टर पर उनके नंबर व चालकों के नाम दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ राकेश कुमार नायक ने सभी कोतवाली प्रभारियों को नेपाल बार्डर पर सक्रियता बरतने के निर्देश दिए है। इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला भी दलबल के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर गश्त कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उधर नेपाल बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। गौरीफंटा कोतवाल रमेश चंद्र यादव ने बार्डर की पुलिस चौकी के पास आने-जाने वाले वाहनों के नंबर और चालकों के नाम अंकित करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। जिसके चलते बृहस्पतिवार को पूरे दिन पुलिस ने बार्डर पर वाहनों की चेकिंग की। चंदनचौकी के प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने भी बार्डर पर गश्त की। संपूर्णानगर प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार भी बसही बार्डर पर अपनी टीम के साथ सतर्क रहे। इधर, शहर में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा, मोहम्मदी कोतवाल संजय त्यागी आदि ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

सतर्क पुलिस.. गुलजार रहे बाजार, अमन-चैन कायम
हमदर्द चौराहा
यह शहर का प्रमुख चौराहा है। इसलिए यहां पर हमेशा पुलिस मुस्तैद रहती है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस के जवान अलर्ट दिखे।
मेन रोड
प्रभारी निरीक्षक सड़कों पर घूमकर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। कोतवाली के सामने ही उन्होंने कुछ संदिग्धों को रोक लिया और तलाशी लेने के बाद जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खपरैला बाजार
यह बाजार शहर की प्रमुख बाजार है, जो पूरी तरह से गुलजार रहा। महिलाएं-बेटियां जरूरत का सामान खरीदते हुए दिखीं। सभी के चेहरों पर मुस्कान थी।
सोशल मीडिया के लिए एसपी ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली हिंसा को देखते हुए एसपी पूनम ने सोशल मीडिया को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने की ताकीद की है। कहा है कि ऐसी किसी भी पोस्ट की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे। ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप की सेटिंग में केवल एडमिन पोस्ट आप्शन लगाएं। कानून व्यवस्था, शांति और सौहार्द को प्रभावित करने व भ्रामक पोस्ट प्रसारित होने पर ग्रुप एडमिन पर भी कार्रवाई होगी।

दिल्ली हिंसा को देखते हुए सोशल मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अमन चैन पसंद लोगों का जिला है, यहां ऐसी कोई बात नहीं है। फिर भी पुलिस सतर्क है। खुराफात करने वालों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।
-पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed