फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alert issued, be alert from elephants in Maheshpur range

Lakhimpur Kheri News: अलर्ट जारी, महेशपुर रेंज में हाथियों से सतर्क रहें

Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Alert issued, be alert from elephants in Maheshpur range
ममरी। शुक्रवार की शाम महेशपुर रेंज पहुंचे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ परियोजना के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर मुदित गुप्ता और दबीर हसन ने वनकर्मियों के साथ बैठकर कर नेपाली हाथियों से सतर्क रहने के लिए हाईअलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि नेपाली हाथियों का झुंड मोहाना नदी पार करके गौरीफंटा, सुनारीपुर रेंज के जंगल में आ पहुंचा है, जो धीरे-धीरे किशनपुर, सेंक्चुरी और मेलानी रेंज जंगल की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में सभी वनकर्मी गांव में जाकर किसानों को जागरूक करें कि किसान जंगल से सटे खेतों में ऐसी फसल न लगाएं, जो हाथियों को पसंद हो।
विज्ञापन

वनकर्मियों का तर्क था कि यहां के ज्यादातर किसानों ने खेतों में गन्ना-धान की फसल लगाई है, जो हाथियों को सबसे अधिक पसंद है। फिर भी किसानों को समझाने की कोशिश की जाएगी। अधिकारियों की इस सूचना से किसानों में हड़कंप मच गया है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा अब तक मिला नहीं। अब फिर हाथी की दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed