फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ajay Mishra Teni again changed his lawyer in Prabhat Gupta murder case

प्रभात गुप्ता हत्याकांड: गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ सुनवाई 13 फरवरी को

Mon, 30 Jan 2023 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Jan 2023 03:37 PM IST
सार

वर्ष 2000 में हुए प्रभात गुप्ता हत्याकांड में तीन अन्य अभियुक्तों के साथ-साथ अजय मिश्रा उर्फ टेनी भी नामजद थे। सोमवार को लखनऊ हाईकोर्ट बेंच में सुनवाई हुई। 

विज्ञापन
Ajay Mishra Teni again changed his lawyer in Prabhat Gupta murder case
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के खिलाफ प्रभात गुप्ता हत्याकांड मामले में दाखिल मृतक के पिता की पुनरीक्षण याचिका व राज्य सरकार की अपील पर अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी। यह आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ के न्यायमूर्ति एआर मसूदी व न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला ने सोमवार को दिया।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के तिकुनिया थाना क्षेत्र में वर्ष 2000 में युवक प्रभात गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक समाजवादी पार्टी के यूथ विंग का सदस्य व लखनऊ विश्वविद्यालय का छात्र नेता था। दूसरी तरफ अजय मिश्रा टेनी भाजपा से जुड़े थे। अभियोजन के अनुसार दोनों के बीच पंचायत चुनाव को लेकर पहले से ही रंजिश चल रही थी। घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में अन्य अभियुक्तों के साथ ही साथ वर्तमान में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी को भी नामजद किया गया था। 
विज्ञापन


विचारण के बाद लखीमपुर खीरी की एक सत्र अदालत ने अजय मिश्रा व अन्य को पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में साल 2004 में बरी कर दिया था। सत्र कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ  वर्ष 2004 में ही राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। वहीं मृतक प्रभात के भाई ने भी सत्र न्यायालय के आदेश के खिलाफ पुनरीक्षण अपील याचिका दाखिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed