फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aishbagh-Mailani rail route may be closed from October

अक्तूबर से बंद हो सकता है ऐशबाग-मैलानी रेलमार्ग

Wed, 30 Mar 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 30 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Aishbagh-Mailani rail route may be closed from October
भारतीय रेल - फोटो : PTI
ओयल, खीरी टाउन, देवकली और रजागंज में खत्म होंगे स्टेशन, बनेंगे हाल्ट
विज्ञापन

ऐशबाग से पीलीभीत के बीच चल रहे आमान परिवर्तन के चलते  इस साल अक्तूबर माह से ऐशबाग से मैलानी के बीच मीटरगेज रेल मार्ग बंद हो सकता है। रेल मार्ग दो चरणों में बंद होना प्रस्तावित है। पहले चरण में ऐशबाग से सीतापुर जंक्शन के बीच मीटरगेज की ट्रेनें एक मई 2016 से बंद करने का प्रस्ताव है। दूसरे चरण में एक अक्तूबर से सीतापुर और मैलानी के बीच गाड़ियों को बंद करना प्रस्तावित है। 
रेल विकास निगम के एपीआईओ ने लखीमपुर के ओम प्रताप सिंह की ओर से सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में ये कहा। उन्होंने बताया कि ऐशबाग से मैलानी जंक्शन तक गेज कन्वर्जन का काम प्रगति पर है। इसके कारण ऐशबाग से सीतापुर तक गाड़ियों को बंद करने का प्रस्ताव एक मई 2016 से और सीतापुर से मैलानी सेक्शन की गाड़ियां बंद करना एक अक्तूबर से प्रस्तावित है। 
विज्ञापन

जानकारी में एसके वर्मा ने यह भी बताया कि झरेखापुर, ओयल, खीरी टाउन, देवकली और रजागंज स्टेशनों पर रेलवे हाल्ट प्रस्तावित हैं। इसलिए इन स्टेशनों पर भवन निर्माण नहीं किया जाएगा। इन पर हाल्ट के अनुसार प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा। लखीमपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म निर्माणाधीन उपरिगामी पैदल पुल प्लेटफार्म नंबर एक से दो को जोड़ने के लिए है। इसे रेलवे आवासों की ओर जोड़ना प्रस्तावित नहीं है। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में नहर के दाहिनी ओर किनारे पर फाटक संचालित करने की संभावना फिलहाल नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed