{"_id":"69ebbcfd0e27efea6f022847","slug":"aided-and-government-schools-dominate-the-top-10-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-173599-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टॉप-10 में एडेड व राजकीय विद्यालयों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टॉप-10 में एडेड व राजकीय विद्यालयों का दबदबा
Sat, 25 Apr 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
माता पिता के साथ अकस गुप्ता-संवाद
- फोटो : सांकेतिक
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में इस बार एडेड और एक राजकीय विद्यालय के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टॉप टेन की सूची में जगह बनाई। हाईस्कूल के चार और इंटरमीडिएट के दो विद्यालयों के छात्र इसमें शामिल रहे।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हाईस्कूल में राजकीय बालिका हाईस्कूल गूम के अमन पाल ने सातवां स्थान हासिल किया। जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम के प्रांशू को पांचवां स्थान, कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला की दिव्यांशी को छठा स्थान और धर्मसभा इंटर कॉलेज के प्रियांशु कश्यप को सातवां स्थान मिला। इंटरमीडिएट में गुरुनानक इंटर कॉलेज के रजत चक्रवर्ती और युवराज दत्त इंटर कॉलेज के प्रियांशु सिंह ने टॉपर्स सूची में जगह बनाई।
बेहजम के कन्हैया इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के करन कुमार निवासी मिर्जापुर ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। हाईस्कूल में विपिन राज निवासी ग्राम पथरा ने 88.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
खीरी टाउन के केसर पहलवान इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा अनुशा उमर ने 90.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मोहम्मद फैज ने 89.84 अंक प्राप्त किए, जबकि इल्मा ने 89.34 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रबंधक उम्मी खातून, प्रधानाचार्य सईद हुसैन गौरी, उप प्रधानाचार्य सय्यद उवेश और मोहम्मद मुकीम ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के घर जाकर बधाई दी और मिठाई खिलाई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जूस कार्नर पर काम कर पढ़ाई, हासिल किया मुकाम
मोहम्मदी। कस्बे के रामलीला मैदान निवासी अकस गुप्ता, जो अस्तल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र हैं, उन्होंने 93.50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले की सूची में नाम दर्ज कराया। उनके पिता मनोज कुमार गुप्ता जूस कार्नर चलाते हैं, जबकि माता रागिनी गृहिणी हैं। अकस ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए बताया कि वह बीटेक की तैयारी करेंगे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
विद्या निकेतन में हाईस्कूल में श्रेया, इंटर में रिया टॉपर
गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में श्रेया दीक्षित ने 91.16 प्रतिशत अंक और इंटरमीडिएट में रिया वर्मा ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। हाईस्कूल परीक्षा में श्रेया दीक्षित 91.16, सत्येंद्र पाल 90.33, सक्षम शर्मा 89.33, श्रेष्ठ शुक्ला 89.66, आराध्य शुक्ल 87.66, शौर्य वर्मा 87.50, अंश पटेल 86.83, आशीष कुमार 86.50, पल्लवी सिंह और श्रेष्ठ मिश्रा 86.33 तथा मोहम्मद सैफ ने 86.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इंटरमीडिएट में रिया वर्मा 87.8, अनन्या मिश्रा 87.6, वर्षा कुमारी 87.6, समृद्धि 86.6, प्रज्ञा राज 86.4, वसुंधरा तिवारी 84.6, अंश मुंडावल 84.4, नैंसी वर्मा 83.4, माही मिश्रा 83.2, अवंतिका बाजपेई 82.8 और दिव्यांश यादव ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संवाद
-- -- -
शानदार प्रदर्शन पर छात्रा सम्मानित
भीरा। छाजूराम केन ग्रोवर स्कूल की छात्रा साक्षी तिवारी ने हाईस्कूल में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने उसे सम्मानित किया। प्रबंधक अमित तिवारी और उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ने साक्षी तिवारी को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। साक्षी तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए बताया कि वह आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर देश की सेवा करना चाहती हैं। संवाद
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी और शिक्षकों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संवाद