{"_id":"6abea7e872ccb1e1d10511de","slug":"ai-green-energy-and-agriculture-models-will-be-made-on-seven-subjects-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-186501-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एआई, हरित ऊर्जा और कृषि... सात विषयों पर बनेंगे मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एआई, हरित ऊर्जा और कृषि... सात विषयों पर बनेंगे मॉडल
Fri, 02 Oct 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज की ओर से आयोजित 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी 27 और 28 अक्तूबर को होगी। मंडल स्तरीय प्रदर्शनी 19 से 21 नवंबर तक प्रस्तावित है। मंडल स्तर के स्थल की घोषणा नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगी।
इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार रखा गया है। इसके तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग एवं गणनात्मक सोच, स्वास्थ्य-स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन और आपदा प्रबंधन सात उप विषय होंगे।
प्रदर्शनी में जूनियर स्थिर, जूनियर क्रियाकारी, सीनियर क्रियाकारी और अध्यापक चार संवर्ग होंगे। जिला स्तर पर प्रत्येक उप विषय से दो स्थिर और दो क्रियाकारी मॉडल मंडल स्तर के लिए चुने जाएंगे। मंडल स्तर से जूनियर का एक क्रियाकारी और एक स्थिर तथा सीनियर का एक क्रियाकारी मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित होगा। अध्यापक संवर्ग से 14 टीएलएम मंडल और सात मॉडल राज्य स्तर के लिए चुने जाएंगे।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने लखनऊ मंडल के छह जिलों के डीआईओएस को 28 अक्तूबर तक जिला प्रदर्शनी पूरी कर परिणाम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।