फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Agriculture department will make four villages models

Lakhimpur Kheri News: चार गांवों को कृषि विभाग बनाएगा मॉडल

Thu, 05 Dec 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department will make four villages models
उपकृ​षि निदेशक कार्यालय में बैठक करते अफसर। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले के चार गांवों को गोद लिया गया है। कृषि, पशु, सहकारिता, गन्ना, रेशम, उद्यान आदि कृषि से संबंधित सभी विभाग मिलकर इन गांवों के किसानों को विभिन्न योजनाओं और तकनीकी मदद से उनकी आय बढ़ाने का काम करेंगे। उपकृषि निदेशक कार्यालय सभागार में बुधवार को संबंधित विभागों के अफसरों ने बैठक कर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

डीडी कृषि अरविंद मोहन मिश्रा ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र मंझरा क्षेत्र में नकहा ब्लाॅक के पनगी कलां, बेहजम का भोपतपुर, गोला जमुनाबाद कृषि विज्ञान केंद्र के बिजुआ ब्लाॅक के भदेड़ और बांकेगंज के एक अन्य गांव को चुना गया है। इन गांवों में फसलों की बोआई से पहले, बोआई के समय और फसल कटाई से पहले किसानों के अध्ययन भ्रमण, गोष्ठी व कृषि वैज्ञानिकों से संवाद होंगे।
विज्ञापन

कृषि मेला, प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। कृषि, पशुपालन व उद्यान विभाग की गतिविधियों व कृषि आधारित उद्यमों के संबंध में तैयार तकनीक किसानों को बताई जाएंगी। एफपीओ के व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्रों की ओर से किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने, उनके उपयोग के लिए क्षमता संवर्धन और प्रशिक्षण करते हुए प्रगतिशील किसानों को कृषि प्रसार से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed