{"_id":"5fc145118ebc3e9bf13663a5","slug":"agricultural-lakhimpur-news-bly4283112184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान संघर्ष के तत्वावधान में धरना दिया गया। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। केंद्र सरकार की कृषि नीति के खिलाफ जनपद में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए।
भाकपा माले व किसान संघर्ष समिति ने नए कृषि कानूनों के विरोध में अपने कार्यालय से जुलूस निकाला, जिसके बाद विलोबी मेमोरियल मैदान पर सभा की गई। कृष्णा अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को एक बार फिर कंपनी राज के हवाले कर रही है। उन्होंने कहा कि तीन कानूनों के जरिए कृषि व्यवस्था को कारपोरेट घराने के हवाले कर रही है और संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों में कटौती कर रही है।
-
कार्यकर्ताओं संग जुलूस निकालकर उर्ठाइं समस्याएं
पलियाकलां। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर भाकपा माले ने समिति के कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला। तहसील पहुंचकर एसडीएम को दो अलग-अलग ज्ञापन दिए। एक ज्ञापन में इलाके की समस्याओं को रखा गया है, तो दूसरे में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में नए कृषि कानून का विरोध करते हुए इसे रद्द किए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर तहसील तक जुलूस निकाला। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर सभा भी की गई, जिसमें अजय शर्मा ने नए कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक ज्ञापन में मांग रखी है कि सभी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने, नए बिजली बिल को रद्द किया जाए। दूसरे ज्ञापन में कांप में पुश्तैनी ढंग से रह रहे परिवारों को खेती करने से रोकने वाले वन विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और घोला में एक ट्रस्ट की 286 एकड़ भूमि की पैमाइश कराकर गरीबों में वितरित करने की मांग की। इस दौरान रामकिशुन, अनिल, रामसेवक, कुलवंत सिंह, सुभाष समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
-
किसानों की समस्याओं पर तहसीलदार को ज्ञापन
गोला गाकर्णनाथ। कांग्रेस किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में धान बिक्री के लिए किसानों को हो रही समस्याओं से निजात दिलाने, पिछले सत्र का बकाया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान कराने की मांग की गई है। इस मौके पर शुभम अग्निहोत्री, कमर आलम, भूपराम वर्मा, बालगोविंद वर्मा, सरफराज अंसारी, मुश्ताक अहमद मौजूद रहे। संवाद