{"_id":"67153f7941b35880f103cc04","slug":"agra-report-came-negative-waiting-for-lucknow-report-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-131623-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आगरा की रिपोर्ट आई निगेटिव लखनऊ की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आगरा की रिपोर्ट आई निगेटिव लखनऊ की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया के बंशीनगर के पास बीते माह पकड़े गए संदिग्ध पाउडर को जांच के लिए अलग-अलग प्रयोगशालाओं में भेजा गया था।
आगरा से आई जांच में उक्त संदिग्ध पाउडर में विस्फोटक तत्व न होना पाया गया है। हालांकि पुलिस अब लखनऊ प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
करीब डेढ़ माह पूर्व पलिया पुलिस ने बंशीनगर के पास से एक ट्रक के पकड़ा था, जिसमें 300 संदिग्ध पाउडर की बोरियां बरामद हुईं थीं। पुलिस ने दो दिन बाद ही चंदन चौकी के प्रधान मुकेश बंसल के साथ ही चार लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई की थी।
लंबा वक्त बीत जाने के बाद अब आगरा से आई जांच रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उक्त पाउडर में विस्फोटक तत्व न होने की पुष्टि की गई है।
लैब रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस लखनऊ से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि बरामद पाउडर की जो रिपोर्ट आई है, वह निगेटिव है। अब लखनऊ से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।