{"_id":"62b0ce4bf62fc84d6134f72d","slug":"agnipath-lakhimpur-news-bly488932553","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ : रेलवे स्टेशन बने छावनी, जीआरपी-आरपीएफ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ : रेलवे स्टेशन बने छावनी, जीआरपी-आरपीएफ अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। इसकी चपेट में सूबे के भी कई जिले हैं। कई प्रदेशों में युवा हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रेनों को आग तक के हवाले कर दिया गया है। लिहाजा रेलवे और जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। सोमवार को दिन भर जीआरपी और आरपीएफ के जवान स्टेशन चहलकदमी करते रहे। वहीं ट्रेनों के आवागमन के समय एएसपी और सीओ सिटी स्टेशन पर मौजूद रहे। पूरे जिले में हर थाना क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ पुलिस सक्रिय रही।
अग्निपथ को लेकर देशभर में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए शासन ने रेलवे और रोडवेज की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी सहित सिविल पुलिस बल तैनात रहा। उधर, एएसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में लखनऊ और मैलानी जाने वाली ट्रेनें रवाना हुईं। युवाओं के उपद्रव को देखते हुए ट्रेनों में भी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम थे। जीआरपी एसओ देवेंद्र सिंह ने रेलवे स्टेशन पर मिले युवाओं से पूछताछ की।
बस-ट्रेनों की चेकिंग की
पलियाकलां। अग्निपथ योजना को लेकर भारत बंद का पलिया व आसपास के क्षेत्र संपूर्णानगर, मझगईं में कहीं असर नहीं दिखाई दिया। एसडीएम, सीओ व कोतवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने स्टेशन, बस अड्डा के साथ तिराहों और चौराहों पर पुलिस बल ने चेकिंग की। बसों के अंदर जाकर चेकिंग अभियान चलाया गया। नेपाल बार्डर जाने वालों रास्तों पर पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही।
विज्ञापन
खुला रहा बाजार
बांकेगंज। बंद की सूचना मिलने के बाद सतर्क हुई स्थानीय पुलिस रेल संपत्ति और जनमानस की सुरक्षा के लिए मुस्तैद दिखी। वाहनों की चेकिंग भी की। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। कस्बा की मेन मार्केट हर दिन की तरह खुली रही। बाजार और सड़कों पर लोगों का आवागमन पूरे दिन दिखाई पड़ा।
मैलानी स्टेशन पर कड़ी सतर्कता
मैलानी। अग्निपथ योजना के खिलाफ आहूत भारत बंद को लेकर यहां महत्वपूर्ण मैलानी जंक्शन पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की खास सतर्कता रही। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर विष्णु सिंह राना ने बताया कि स्टेशन पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने सुबह संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च करने के साथ ही सभी ट्रेनों के समय कड़ी चौकसी बरती। स्टेशन पर आने वाले युवकों से पूछताछ के साथ ही यार्ड, प्लेटफार्म, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों की दिन भर नियमित चेकिंग की गई।
अग्निवीर मामले में प्रशासन रहा सतर्क
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को सीओ राजेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने पुलिस कर्मियों के साथ रेलवे स्टेशन और रोडवेज डिपो पर चेकिंग की। युवकों से पूछताछ की। मौजूदगी का कारण पूछा और आधार कार्ड एवं संस्थानों का परिचय पत्र देखा। पुलिस कर्मियों ने रोड पर गश्त कर समूह में खड़े युवकों को नसीहत देते हुए हटाया और रोडवेज बसों को रोककर निरीक्षण किया। भारत बंदी के आह्वान को लेकर प्रशासन की सतर्कता रही।
धौरहरा में चलाया चेकिंग अभियान
सिसैया चौराहे समेत नेपाल की ओर जाने वाली गाड़ियों को नाके पर चेकिंग की गई। सीओ संजय नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस अलर्ट है। अग्निवीरों को समझाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से किसी के बहकावे में न आने की अपील की।