फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the water tank on display

टंकी से पानी नहीं मिलने पर प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2015 08:44 PM IST
मझगईं।
मझगईं। Updated Mon, 24 Aug 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
After the water tank on display
 बेलाकलां गांव में बनी टंकी का पानी न मिलने से नाराज गांव के लोगों ने पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम से टंकी का शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए संबंधितों को निर्देशित करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बेलाकलां में स्कूल के पास जलनिगम ने टंकी का निर्माण कराया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी सप्लाई के लिए जो पाइप डाले गए थे वे बेहद घटिया किस्म के थे।  इसके चलते जल्द ही टूट गए। इससे गाव वालों को टंकी का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। हालांकि आपरेटर सुनील ने कई बार पाइप लाइन को ठीक कराया। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में लगे हैंडपंप का दूषित पानी पीकर दर्जनों लोग संक्रामक बीमारियों से पीड़ित हैं मगर संबंधित विभाग कुंभकर्णी नींद सो रहा है। इसी से नाराज ग्रामीणों ने पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख कांशीराम की अगुवाई में  टंकी के पास एकत्र होकर जलनिगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नए पाइप डालकर जल्द पानी सप्लाई चालू करने के लिए डीएम  से संबंधितों को निर्देशित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कमाल अहमद, विनोद, विश्राम, मुनव्वर, रामआसरे, घासी, सज्जाद अली, राजेंद्र सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed