फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the snowfall, the sunshine increased the chill

नेपालः बर्फबारी के बाद खिली धूप ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
After the snowfall, the sunshine increased the chill
बर्फ हटाते सेना के जवान।
बर्फबारी के चलते पहाड़ी क्षेत्र के दुर्गम स्थानों पर रहने वालों के लिए खाने-पीने का संकट
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। सुदूर पश्चिम पहाड़ी क्षेत्र में हुई भीषण बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से खिली धूप के कारण मौसम सुहाना हो गया, लेकिन तराई क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई। भीषण बर्फबारी देखने के लिए जहां आसपास के लोग पहुंच रहे हैं, वहीं स्थानीय लोग इस बर्फबारी से परेशान हैं। दुर्गम मार्गों पर रहने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की समस्या हो गई है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक सुदूर पश्चिम प्रदेश के सात पहाड़ी डोटी, डडेलधुरा, अछाम, बाजुरा, बझांग, बेतडी दार्चुला आदि जिलों में जमकर बर्फबारी हुई थी। इस कारण डडेलधुरा का अतरिया-भीमदत्त राजमार्ग सहित पहाड़ के बाजुरा बझांग, बेतडी आछाम जिलों तक जाने वाले मार्गों पर गिरी बर्फ के चलते जगह-जगह मार्ग बंद हो गया था। नेपाली सेना व पुलिस और सड़क विभाग बुलडोजर की मदद से रास्तों को खुलवा रहा है। मार्गों पर तीन फिट से चार फिट तक बर्फ जमी होने के कारण अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन

बर्फबारी के चलते पहाड़ी क्षेत्र के दुर्गम स्थानों के लिए खाने पीने का संकट बना हुआ है। रास्ता बंद होने से उच्च दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में खाद्य सामग्री न पहुंचने से आने वाले समय में खासी समस्या हो जाएगी। वहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अतरिया मौसम विभाग कार्यालय के प्रमुख सिंगल चौधरी ने बताया कि अभी तापमान कुछ दिनों तक ऐसा ही रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल के अलावा नेपाल में भी देखने को मिल सकती है बर्फबारी
धनगढ़ी (नेपाल)। भारत-नेपाल सीमा से लगे नेपाल के धनगढ़ी शहर से मात्र 100 किमी की दूरी पर स्थित पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को भीषण बर्फबारी हुई, जिससे जगह-जगह पर बर्फ जमी हुई है। बर्फबारी का आनन्द लेने के लिए आसपास से पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों से इतर आप पड़ोसी देश नेपाल में भी बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।

ऐसे पहुंचें नेपाल
लखीमपुर जिले से पलिया होते हुए गौरीफंटा बॉर्डर से नेपाल के धनगढ़ी में दाखिल हो सकते हैं। धनगढ़ी से बर्फबारी वाले स्थान डडेलधुरा जाने के लिए धनगढ़ी से निजी बस व अन्य छोटे वाहन हैं। इसके अलावा अपने निजी भारतीय वाहन से जाना है तो नेपाल में प्रवेश करते वक्त बार्डर पर भंसार कस्टम कार्यालय पर आरटीपीसीआर की 72 घंटे की कोरोना रिपोर्ट होने पर ही गाड़ी वाहन का भंसार (पास) बनेगा। उसके बाद ही आप आगे की यात्रा कर सकेंगे। भंसार कागजात के साथ ही आगे सड़क विभाग से रोड परमिट लेना अनिवार्य होगा, जिससे आगे का सफर आप अपने वाहन के साथ तय कर पाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed