{"_id":"676b2338a9aadf0a8308da52","slug":"after-the-encounter-terrorist-pannu-screamed-said-will-take-revenge-in-mahakumbh-lakhimpur-news-c-121-1-lkh1003-127858-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुठभेड़ के बाद आतंकी पन्नू की गीदड़भभकी, बोला- महाकुंभ में लेंगे बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुठभेड़ के बाद आतंकी पन्नू की गीदड़भभकी, बोला- महाकुंभ में लेंगे बदला
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के साझा ऑपरेशन में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के मारे जाने पर कनाडा में बैठा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बौखला गया है। एक्स आई से जारी वीडियो में वह गीदड़भभकी दे रहा है। उसने महाकुंभ में पीलीभीत मुठभेड़ का बदला लेने की बात कही है। पीलीभीत पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू की है।
18 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की बख्शीवाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकी भागकर पूरनपुर पहुंचे थे। आतंकियों का पीछा करते हुए कलानौर थाना पुलिस ने पूरनपुर पहुंचकर सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे आतंकियों के बारे में सूचना दी।
पूरनपुर पुलिस ने कंट्रोल रूम और उच्चाधिकारियों को बताया तो जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। घेराबंदी करने पर आतंकियों ने पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग के हरदोई ब्रांच नहर पुल से माधोटांंडा जाने वाली सड़क पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए। इनके शवों का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों की मौत से खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बौखला गया है। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह पुलिस, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को धमकी देता देखा और सुना जा रहा। मुठभेड़ का बदला महाकुंभ में लेने की बात भी उसने कही। तीन तारीखें भी बता रहा है। मारे गए तीनों आतंकियों के परिजनों को पांच-पाच लाख रुपये देने की बात भी वीडियो में कहता वह सुना जा रहा है।
पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। एक्स पर पोस्ट किए गए इस वीडियो की जांच शुरू हो गई है। जिले में भी सक्रियता बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच अभियान और तेज कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एक्स हैंडल पर एक व्यक्ति की ओर से वीडियो वायरल किया गया है। इसमें राजनीतिक गण्यमान्यों और कुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर और हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। मामले में साइबर थाने में केस दर्ज किया है। कार्रवाई की जा रही है।
अविनाश पांडेय, एसपी

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।