फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the arrest of the four murderers, the family performed the last rites

Lakhimpur Kheri News: चारों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने की अंत्येष्टि

Mon, 23 Feb 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
After the arrest of the four murderers, the family performed the last rites
फरधान। गांव खेतौसा में मीर कुमार हत्याकांड के चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार शाम परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। रविवार से शव रखकर गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद शाम करीब पांच बजे पुलिस की मौजूदगी में अंतिम रस्में निभाईं।
विज्ञापन

शनिवार रात रंजिश में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 20 वर्षीय मीर कुमार पुत्र राजाराम पर बांके से हमला किया गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की मां शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों-कमलेश कुमार, रामू, चेतराम और जोगेंद्र पुत्रगण मैकूलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद एक आरोपी कमलेश को हिरासत में लिया गया। अन्य लोग भाग गए थे। परिजनों ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने शेष तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed