फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the accident, the young man died due to falling of sugarcane loaded in the truck

Lakhimpur Kheri News: हादसे के बाद ट्रक में लदा गन्ना गिरने से युवक की जान गई

Fri, 07 Apr 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
After the accident, the young man died due to falling of sugarcane loaded in the truck
मृतक खूबसूरत उर्फ जावेद का फाइल फोटो
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के सिसैया-ईसानगर रोड पर मैला गांव के पास बुधवार रात ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने सड़क किनारे बाइक ठीक कर रहे युवक को टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुए ट्रक से कई क्विंटल गन्ना युवक के ऊपर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ईसानगर निवासी मृतक के भाई काजिम ने बताया कि उसका 23 वर्षीय भाई खूबसूरत उर्फ जावेद पुत्र जमालुद्दीन अपनी बाइक रिपेयरिंग की दुकान बंद कर सिसैया चौराहे से रात करीब नौ बजे वापस अपने गांव ईसानगर जा रहा था। रास्ते में मैला गांव के पास मोड़ पर उसकी बाइक बंद हो गई। वह सड़क किनारे बाइक ठीक करने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान ईसानगर की तरफ से आ रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनियंत्रित हुए ट्रक से भरभराकर गिरे गन्ने के नीचे दबने से युवक गंभीर घायल हो गया। ईसानगर एसओ पंकज त्रिपाठी ने ग्रामीणों की मदद से गन्ने के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से धौरहरा अस्पताल भेजा, जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed