फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After resigning, Shri Krishna Verma formed Kisan Shakti Organization

त्यागपत्र देने के बाद श्रीकृष्ण वर्मा ने बनाया किसान शक्ति संगठन

Tue, 28 Dec 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
After resigning, Shri Krishna Verma formed Kisan Shakti Organization
गोला की गन्ना समिति में किसान शक्ति संगठन के बैनर तले धरने पर बैठे किसान नेता।
भाजपा राज्यसभा सांसद के बयान की निंदा की
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान और चीनी मिल की वादा खिलाफी पर किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा का छठे दिन भी गन्ना विकास समिति में धरना प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने किसान शक्ति संगठन का गठन कर आंदोलन को तेज कर दिया है।
किसान नेता पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा है कि भाजपा के राज्यसभा सांसद व डबलिंग फार्मर्स इनकम कमेटी के सदस्य विजय पाल सिंह तोमर ने बयान दिया है कि किसान की आय दोगुनी से अधिक बढ़ी है और गन्ने का भी भुगतान हो रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में बजाज चीनी मिलों पर किसानों का अरबों रुपये बकाया है।
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टी के नेता और भाजपा के विधायक, सांसद, चुनावी रैलियां करने में जुटे हैं। किसानों की कोई सुधि लेने वाला नहीं है। किसानों ने सांसद विजय पाल सिंह और राजनीतिक पार्टी के नेताओं की घोर निंदा की है। कहा है कि किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर कि ए जा रहे धरना प्रदर्शन से हटाए जाने को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह द्वारा बनाये जा रहे अनैतिक दबाव से संगठन से त्याग पत्र देने के बाद किसान शक्ति संगठन का गठन कर उसी बैनर तले धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed