फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After fulfilling the demand, the loving couple committed suicide by hanging from the tree

मांग भरने के बाद प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
After fulfilling the demand, the loving couple committed suicide by hanging from the tree
After fulfilling the demand, the loving couple committed suicide by hanging from the tree
खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन

खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात को प्रेमी युगल ने गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताते हैं कि जान देेने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भी भरा था। प्रेमी युगल एक ही गांव में आमने-सामने के घरों में रहते थे। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। चर्चा है कि युवती के घरवाले उसकी शादी कहीं और करने जा रहे थे, जिससे परेशान होकर प्रेमी युगल ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती और 23 वर्षीय युवक आमने-सामने रहते थे। दोनों के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार उनके प्रेम संबंधों का विरोध कर रहे थे। इस बीच युवती के परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। शुक्रवार को युवती की गोदभराई की रस्म होनी थी। इससे पहले युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद एक साथ गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास नीम के पेड़ की डाल पर मच्छरदानी की जाली से फंदा बनाकर उससे लटककर जान दे दी। सुबह भट्टे के मजदूरों ने दोनों के शवों को फंदे से लटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। प्रेमी युगल एक ही जाति के हैं। मृतक के पास से सिंदूर की पुड़िया बरामद हुई है।
विज्ञापन

मृतका के भाई ने दोनों पक्षों की सहमति से खीरी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि दोनों का करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने। बृहस्पतिवार की रात युवती अपनी छोटी बहन के साथ सोई हुई थी। शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे छोटी बहन की आंख खुली तो वह बिस्तर पर नहीं थी। घर में इधर-उधर तलाशा। परिवार के लोग सामने रहने वाले युवक के घर गए तो वह भी नहीं मिला। गांव में इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बाद में भट्ठे के मजदूरों से गांव के बाहर प्रेमी युगल के एक पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी होने में गरीबी आई आड़े, एक जाति होने पर भी नहीं माने परिजन
खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद से गांव में मातम का माहौल है।
युवक कुल तीन भाई और दो बहनों में मंझला था। वह मेहनत मजदूरी करता था। उसके पास खेती लायक भी जमीन नहीं थी। मृतक के भाई ने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों परिवारों को थी, जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोग अक्सर विरोध जताते थे। उसने बताया कि हमारे पास जमीन नहीं है और मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। इससे लड़की के परिवार वाले रिश्ते के खिलाफ थे और लड़की की शादी दूसरी जगह करना चाहते थे।
शुक्रवार को लड़की की गोदभराई होनी थी, जिससे प्रेमी युगल परेशान हो उठे। एक साथ जीने-मरने की कसम खाकर दोनों ने अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का आत्मघाती फैसला ले लिया। बृहस्पतिवार की रात को किसी समय युवक घर से निकल गया, जिसकी भनक परिवार वालों को नहीं हुई, बल्कि दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह जानकारी हुई। वहीं, युवती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतका के भाई ने बताया कि उसकी तीन बहनों में युवती दूसरे नंबर की थी। वह इकलौता भाई है। घटना की रात युवती किस समय घर से निकली, उसकी परिवार वालों को भनक तक नहीं लगी।


प्रेमी युगल के बीच करीब तीन सालों से प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम कराकर शव उनके सुपुर्द कर दिए गए हैं। दोनों पक्षों की ओर से कोई विवाद की स्थिति नहीं है और न ही कार्रवाई के लिए तहरीर मिली है।
- अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed