{"_id":"659aefe71764223b1c021220","slug":"after-four-years-a-case-of-kidnapping-of-a-woman-witness-in-a-murder-case-has-been-registered-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-12508-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चार साल बाद हत्या के मामले में गवाह महिला के अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चार साल बाद हत्या के मामले में गवाह महिला के अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन
मोहम्मदी। गांव साहबगंज कॉलोनी निवासी गोपीचंद ने कोर्ट के आदेश पर चार साल बाद छह लोगों के खिलाफ अपनी मां के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पिता की हत्या मामले में मां गवाह थीं। उन्हें आरोपियों ने बहला-फुसलाकर गायब कर दिया। चार साल बाद भी पता नहीं चला।
गोपीचंद ने बताया कि आरोपी भागो देवी 25 नवंबर 2019 की दोपहर करीब तीन बजे उसकी मां रुमाला देवी को घर से धोखे से बुला ले गई। गांव के ही वीरू, मीर सिंह, निर्मल, सूबेदार व जिलेदार के साथ मिलकर मां को कहीं गायब कर दिया। बताया कि उसके पिता की हत्या के मुकदमे में वीरू, मीर सिंह व निर्मल आदि आरोपी हैं। मां रुमाला देवी उस मुकदमे में गवाह थीं।
पीड़ित ने आशंका जताई कि आरोपियों ने इसी रंजिश के चलते उसकी मां को गायब कर हत्या कर दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर साहबगंज कॉलोनी निवासी भागो देवी, वीरू, मीर सिंह, निर्मल, सूबेदार और जिलेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।