फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After Bholenath, I just want you... I ended my life by writing

Lakhimpur Kheri News: भोलेनाथ के बाद बस तुम्ही को चाहता हूं... लिखकर खत्म कर ली जिंदगी

Sat, 06 Apr 2024 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
After Bholenath, I just want you... I ended my life by writing
गोला में मृतक सपा छात्र नेता किस शौक में डूबी मां, बहन व अन्य महिलाएं।
गोला गोकर्णनाथ। समाजवादी छात्र सभा (सछास) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आकाश लाला की आत्महत्या के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शव के पास मिले शादी के कार्ड और मोबाइल डिटेल के सहारे पुलिस निष्कर्ष तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जो कार्ड कब्जे में लिया गया है, वह पुराना है। उस पर लिखा है कि भोलेनाथ के बाद मैं सिर्फ तुम्ही से प्यार करता हूं।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने से इन्कार कर ही है। वहीं, परिजनों और शुभचिंतकों को तो यकीन नहीं हो रहा है कि हंसमुख स्वभाव का आकाश आत्महत्या भी कर सकता है। शुक्रवार की पूर्वाह्न पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। अंतिम संस्कार नगर के मुक्तिधाम में किया गया। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आकाश लाला के शव पर सपा का झंडा ओढ़ाकर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। हैदराबाद क्षेत्र के गांव पडसेड़िया निवासी रिश्तेदार राकेश सक्सेना ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, कय्यूम खां, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक विनय तिवारी, उत्कर्ष वर्मा, अनुराग पटेल, सुनील लाला, रामसरन, रियाजउल्ला खां, बन्ने प्रधान, अशोक कश्यप, बृज स्वरूप पटेल, प्रहलाद पटेल, मुन्ना लाल अवस्थी, रजा हुसैन मंसूरी, अशोक वर्मा, खालिद रियाज, गुफरान अंसारी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
आकाश लाला बुधवार की रात दिल्ली से घर लौटे थे। घर आने के बाद वह शिव मंदिर में भोलेनाथ की शृंगार पूजा में शामिल होने गए और देर रात वापस घर आए। रात में बैठक के कमरे की पंखे से चादर के सहारे आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से एक शादी का कार्ड और मोबाइल मिला था। परिजनों ने अब तक न तो किसी पर आरोप लगाए हैं और न ही कोई तहरीर दी है।
------------------
लटकने से मौत की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कई अहम बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
- इंद्रजीत सिंह चौहान, इंस्पेक्टर गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed