Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After a wait of two and a half decades, Gola may get its own auditorium in the new year

Lakhimpur Kheri News: ढाई दशक के इंतजार के बाद गोला को नए साल में मिल सकता है अपना ऑडिटोरियम

Sat, 14 Nov 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
After a wait of two and a half decades, Gola may get its own auditorium in the new year
ढाई दशक से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिसर में बन रहा ऑडिटोरियम शहर को ढाई दशक के इंतजार के बाद नए साल में मिल सकता है। वर्ष 2002-03 में करीब 2.70 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण शुरू हुआ था।
विज्ञापन

बजट की कमी से काम कई बार रुका। अब जनवरी 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। प्रेक्षागृह में 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें एक मुख्य प्रवेश द्वार और पांच अन्य दरवाजे बनाए गए हैं।
विज्ञापन

निर्माण के लिए वर्ष 2018-19 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 171.48 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया। इसमें एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। पहली किस्त के 50 लाख रुपये से सजावट, बिजली, टाइल्स, गेट, मंच और पीसीसी पैनलिंग का काम कराया गया। इसके बाद कोरोना काल में निर्माण फिर रुक गया। देखरेख के अभाव में बंदरों ने फॉल्स सीलिंग को भी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि दूसरी किस्त के 50 लाख रुपये से फर्श, प्लंबिंग, बिजली, फॉल्स सीलिंग, पुट्टी-पेंट, दरवाजे-खिड़कियों और रेलिंग का काम कराया जा रहा है। ऑडिटोरियम बनने से शहर में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है।

---------15वें वित्त आयोग से 71.90 लाख रुपये अतिरिक्त स्वीकृत-----
नगर पालिका के जेई सिविल अनिल कुमार यादव ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से 71.90 लाख रुपये अतिरिक्त स्वीकृत हुए हैं। ऑडिटोरियम में 85.5 टन क्षमता का सेंट्रल एसी भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed