फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   AES affected child found in Palia

पलिया में भी मिला एईएस प्रभावित बालक

Wed, 21 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 21 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
AES affected child found in Palia
सैंपल - फोटो : अमर उजाला
तीन बच्चों में मिले एईएस के लक्षण
विज्ञापन

दो को लखनऊ किया जा चुका है रेफर 

 पलिया तहसील के गांव राजाटापर गजरौला निवासी एक नौ वर्षीय किशोर में एईएस (एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम) के लक्षण मिले हैं, जिसे आईसीयू वार्ड में भर्ती करके उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं मंगलवार को आईसीयू में भर्ती हुई चार वर्षीय काजल की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

निघासन के बाद अब पलिया तहसील के गांव राजाटापर गजरौला निवासी भोला के नौ वर्षीय पुत्र राजन में एईएस के लक्षण मिले हैं, जिसे बुधवार को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। भोला ने बताया कि राजन को कुछ दिन से बुखार आ रहा था, जिसका गांव में ही इलाज कराया था, लेकिन जब फायदा नहीं हुआ तो उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जिसे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया था, लेकिन बुधवार को स्टाफ ने आईसीयू भेज दिया। वहीं मंगलवार को आईसीयू वार्ड में भर्ती हुई चार वर्षीय काजल पुत्री राकेेश कुमार निवासी सिंगाही को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
तीन बच्चों में मिले एईएस के लक्षण
1. मोहित (2 वर्ष) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी पसियनपुरवा, निघासन
2.काजल  (4 वर्ष) पुत्री राकेश कुमार निवासी सिंगाही, निघासन
3.राजन  (9 वर्ष) पुत्र भोला निवासी राजाटापर गजरौला, पलिया
 
राजन में एईएस के लक्षण मिले हैं, जिसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता लग सकेगा।
डॉ.मनोज कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed