{"_id":"65809473d595d52f450d66c4","slug":"advocates-will-abstain-from-judicial-work-indefinitely-from-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-11271-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आज से अनिश्चितकाल तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आज से अनिश्चितकाल तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
मितौली। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय नए तहसील भवन में स्थानांतरित न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने 19 दिसंबर से अनिश्चितकाल तक न्यायिक कार्य से विरत रहने और सभी कार्यों का बहिष्कार करने का एलान किया है।
तहसील बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता 13 दिसंबर से न्यायिक कार्यों से विरत चल रहे है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दो दिसंबर को सीडीओ अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन देकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय नए तहसील परिसर में स्थापित करने की मांग की गई थी।
इस पर सीडीओ ने एसडीएम मितौली को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर एक सप्ताह में अवगत कराने को कहा था। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन व तहसील बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में 19 दिसंबर से सब रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरित होने तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने व कार्य बहिष्कार का एलान किया गया है। संवाद