फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Advocates a false case When a fierce advocate

अधिवक्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज होने पर भड़के वकील

Fri, 18 Dec 2015 07:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 18 Dec 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
Advocates a false case When a fierce advocate
पंचायतचुनाव में धांधली का विरोध करने पर दो अधिवक्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने के खिलाफ शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने ग्राम सभा बालूडीह का चुनाव निरस्त कर दोबारा मतदान कराने और अधिवक्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि चुनाव में धांधली का विरोध करने पर जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी के सदस्य जावेद अली एडवोकेट और मोहम्मद इशहाक एडवोकेट के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की गई। आरोप है कि अधिवक्ताओें के खिलाफ राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है। इससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। यह भी आरोप है कि चुनावों में मंत्री ने अनाधिकृत हस्तक्षेप कर अपने रिश्तेदार मोहम्मद इकबाल की पत्नी अफसा खातून को धांधली कर जितवा दिया। विरोध करने पर अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सत्ता का गलत इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ ने मांग की कि ब्लाक फूलबेहड़ के ग्राम सभा बालूडीह का चुनाव निरस्त कर फिर से मतदान कराया जाए। अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट को निरस्त किया जाए। आरए उस्मानी को उनके पद से बर्खासत कर उनके खिलाफ जांच कराई जाए। वकीलों ने यह चेतावनी भी दी है कि उनकी मांगे तत्काल न मानी गईं तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed