फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ADRM inspects Mailani and Gola railway stations

एडीआरएम ने मैलानी और गोला रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Wed, 15 Dec 2021 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
ADRM inspects Mailani and Gola railway stations
मैलानी में डीजल लॉबी का निरीक्षण करते एडीआरएम।
अधिनस्थों को यात्री सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

मैलानी-मोहिबुल्लापुर खंड पर विंडो ट्रेलिंग के बाद लौटे मुख्यालय
मैलानी। एनई रेलवे लखनऊ के एडीआरएम (परिचालन) शिशिर सोमवंशी ने मैलानी और गोला गोकर्णनाथ रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद वह मैलानी से मोहिबुल्लापुर तक विंडो ट्रेलिंग करते हुए वापस मुख्यालय चले गए।
एडीआरएम लाइट गुड्स स्पेशल ट्रेन से मैलानी पहुंचे। उन्होंने यहां बुकिंग कार्यालय, स्टेशन प्लेटफार्म, रेलवे कॉलोनी और स्टेशन की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, दुर्घटना सहायता गाड़ी, कोचिंग डिपो, एकीकृत रनिंग रूम, आरपीएफ पोस्ट, चिकित्सीय सेवा यूनिट आदि का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पहुंचकर उन्होंने एसएस कार्यालय, स्टेशन यार्ड, गुड्स शेड और रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से विंडो ट्रेलिंग करते हुए उन्होंने मैलानी से मोहिबुल्लापुर रेलखंड के बीच स्टेशन भवन, समपार फाटकों, पुलों, सिगनल आदि को देखा। निरीक्षण के दौरान मंडल संरक्षा अधिकारी अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रणविजय प्रताप, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय मानसी मित्तल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुज कुमार, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर चित्रार्थ चंद्रा सहित अन्य मंडलीय और स्थानीय अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed