फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ADO Panchayat converted the office into a vehicle stand

Lakhimpur Kheri News: एडीओ पंचायत ने कार्यालय को बना डाला वाहन स्टैंड

Wed, 04 Dec 2024 11:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat converted the office into a vehicle stand
सदर ब्लाक में एडीओ पंचायत कार्यालय में खड़ी एडीओ की कार। संवाद
लखीमपुर खीरी। सदर ब्लाॅक के एडीओ पंचायत ने अपने कार्यालय को वाहन स्टैंड बना दिया है। टाइल्स लगे कार्यालय के बरामदे में वह अपनी कार खड़ी करते हैं। कार खड़ी होने से लोगों को वहां से निकलने में परेशानी होती है, लेकिन साहब से बोलने की हिम्मत कोई नहीं करता।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक में वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह है। खंड विकास अधिकारी से लेकर सभी कर्मचारी अपने-अपने वाहन परिसर में ही खड़ा करते हैं। अकेले एडीओ पंचायत ऐसे अधिकारी हैं, जो अपना वाहन परिसर में नहीं, बल्कि अपने कार्यालय के बरामदे में खड़ा करते हैं।
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर कुछ कर्मचारियों ने बताया कि ब्लाॅक में दूर-दराज से लोग यहां आते हैं। कार्यालय के बरामदे में कार खड़ी होने से लोगों को निकलने में परेशानी होती है, फिर भी एडीओ पंचायत अपनी कार बरामदे में ही खड़ी करते हैं, जबकि कार्यालय के बाहर काफी जगह है। सभी वाहन वहीं पर खड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत अनिल मिश्रा ने कहा कि वहां तो मरम्मत का काम चल रहा है और फोन काट दिया। वहीं खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यालय में कार खड़ी करना गलत बात है। अगर ऐसा है तो वह हटवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed