{"_id":"60d4ce138ebc3ef75470f4a0","slug":"administration-can-stop-sp-candidate-from-filing-nomination-former-mla-lakhimpur-news-bly4508604120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी को नामांकन कराने से रोक सकता है प्रशासन: पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी को नामांकन कराने से रोक सकता है प्रशासन: पूर्व विधायक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी बहू अंजली राज को चुनाव लड़ा रहे सपा के पूर्व विधायक सुनील भार्गव लाला ने कहा है कि भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस-प्रशासन काम कर रहा है।
उन्होंने आशंका जताई कि 26 जून को सपा उम्मीदवार को नामांकन पत्र जमा करने से पहले रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन कुछ अनहोनी कर सकता है। पूर्व विधायक ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पर सपा उम्मीदवार की जीत निश्चित है, क्योंकि हमारे पास 45 सदस्यों का समर्थन हासिल है। प्रशासन द्वारा सदस्यों को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि निष्पक्षता से चुनाव कराया जाए। संवाद