{"_id":"6ac932be128eabf2fe06a8bb","slug":"adiba-naaz-won-the-poster-and-geeta-won-the-slogan-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-187120-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पोस्टर में अदीबा नाज और स्लोगन में गीता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पोस्टर में अदीबा नाज और स्लोगन में गीता ने मारी बाजी
Sat, 10 Oct 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथिगण व अन्य। स्रोत : आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। सीजीएन पीजी कॉलेज के नेहरू सभागार में शुक्रवार को नशामुक्त युवा अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि बलविंदर सिंह काके के समक्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अदीबा नाज प्रथम, अनिष्ठा द्वितीय और उमम तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में गीता विश्वकर्मा ने पहला, अंशिका शर्मा ने दूसरा और इल्मा खातून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. आदर्श पटेल ने किया। इस मौके पर डॉ. योगेश कनौजिया, डॉ. विष्णु कुमार शुक्ल, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. शेषमणि विश्वकर्मा, डॉ. गौरव अवस्थी और डॉ. राकेश कुमार अग्रहरि आदि मौजूद रहे।