{"_id":"69a1d92d169fc34f490f11b3","slug":"action-will-be-taken-against-forcibly-applying-colour-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-169320-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जबरन रंग डालने पर की जाएगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जबरन रंग डालने पर की जाएगी कार्रवाई
Fri, 27 Feb 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली और रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शुक्रवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक ली।
बैठक में अधिकारियों को शांति व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। डीएम ने धर्मगुरुओं, समाज के संभ्रांतजनों और होली समिति के पदाधिकारियों से अपील की कि बैठक का संदेश आमजन तक पहुंचाएं। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि यदि कहीं से शांति व्यवस्था भंग होने या असामान्य गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसे तत्काल साझा किया जाए।
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान किसी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए ।
मोहम्मदी में कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम चलुवराजु आर ने की। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि त्योहार हमें आपसी भाईचारा सिखाते हैं और उनका उद्देश्य मोहम्मदी को विकसित और शांतिपूर्ण बनाना है।