फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Action taken against illegal plotting, allegations of bribery escalate the matter

Lakhimpur Kheri News: अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई, रिश्वत के आरोपों से गरमाया मामला

Mon, 22 Jun 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 22 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Action taken against illegal plotting, allegations of bribery escalate the matter
अवैध प्लाटिंग पर चलाया जा रहा बुल्डोजर। संवाद
विज्ञापन


ओयल। सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन किनारे नहर के पास अवैध रूप से कराई जा रही प्लॉटिंग पर सोमवार को जिला पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।
शाम करीब छह बजे जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रवींद्र कुमार, अभियंता राकेश सिंह, एई राजीव कुमार तथा राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार सुनील कुमार, कानूनगो छोटेलाल पांडेय, क्षेत्रीय लेखपाल अनुज मिश्रा, अजीत कुमार सहित ओयल पुलिस और अन्य राजस्व कर्मियों की टीम कस्बे के बाईपास राजा रोड और नहर के बीच स्थित गाटा संख्या 540/0.3640 हेक्टेयर पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां सरोजनी प्रॉपर्टीज का बोर्ड लगा था। बोर्ड पर जिला पंचायत और राजस्व निरीक्षक की 19 जून 2026 का नोटिस चस्पा था। नोटिस में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए प्लॉटिंग किए जाने का उल्लेख था। इसके बाद टीम ने बुलडोजर चलाकर प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
भूमि स्वामी और प्रॉपर्टी डीलर ने लगाए आरोप
गाटा संख्या 540 के भूमि स्वामी मंजीत सिंह ने लेखपाल अनुज मिश्रा पर आरोप लगाया कि प्लॉटिंग का नक्शा पास कराने के लिए उनसे मोबाइल फोन की मांग की गई थी। वहीं प्रॉपर्टी डीलर लवकुश मिश्रा ने भी नक्शा पास कराने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। लेखपाल अनुज मिश्रा ने इन आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article