फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   action starts

पीड़ित की शिकायत पर डीएम ने शुरू कराई जांच

Sat, 18 Jul 2015 10:55 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sat, 18 Jul 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
action starts
नगर की एचडीएफसी बैंक में किसानों के कृषि लोन में गोलमाल की शिकायत पर डीएम किंजल सिंह ने जांच शुरू करा दी है। इलाहाबाद बैंक के जोनल आफिस के अग्रणी जिला प्रबंधक बीके सक्सेना को जांच का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम कंधरापुर निवासी जयराम सिंह, बसंती देवी के पुत्र इंद्रजीत सिंह ने डीएम किंजल सिंह को 13 जुुलाई को शिकायतीपत्र देकर 5.31 लाख रुपये कृषि लोन में गोलमाल किए जाने के मामले की जांच कराने का अनुरोध किया था, जिस पर डीएम ने इलाहाबाद बैंक के जोनल आफिस के जिला प्रबंधक को जांच कर अवगत कराने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर बीके सक्सेना ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह ने अमर उजाला को बताया कि गोला पुलिस ने नौ जुलाई को उनकी दी गई तहरीर पर अब तक न तो मुकदमा ही दर्ज किया है न ही कोई जांच ही की जा रही है। उन्होंने बताया कि एचडीएफसी बैंक की मुंबई से आई टीम भी जांच कर रही है लेकिन अब तक टीम के किसी अधिकारी ने उनसे कोई संपर्क नहीं साधा वह स्वयं प्रतिदिन एचडीएफसी की गोला शाखा पर आते हैं और जांच अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें साक्ष्य उपलब्ध करा रहे हैं। अब तक क्या जांच की गई है यह भी उन्हें नहीं मालूम है। बताया कि बैंक के एग्रीकल्चर सेल के अधिकारी अनिल वर्मा बैंक नहीं आए हैं। बैंक अधिकारियों द्वारा उनकी कोई तलाश भी नहीं कराई जा रही है, जबकि इस प्रकरण में अनिल वर्मा का बयान दर्ज किया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एचडीएफसी बैंक मुंबई के प्रधान कार्यालय से आयी जांच टीम के पुष्कर गुप्ता को फोन किया गया, फोन न उठने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका है।
एक और किसान वरुण ने की शिकायत
नगर की एचडीएफसी बैंक से कृषि लोन लेने वाले एक और किसान थाना मोहम्मदी के ग्राम पीरपुर निवासी वरुण तिवारी ने भी अपने कृषि लोन खाते से 1.12 लाख रुपये एक बैंक कर्मी द्वारा निकाले जाने की शिकायत करते हुए तहरीर कोतवाली गोला में दी है लेकिन पुलिस द्वारा मुकदमा कायम नहीं किया गया है। वरुण तिवारी ने डीएम किंजल सिंह को भी अपने बैंक खाते से राशि गबन होने की शिकायत की है। डीएम को दिए गए शिकायतीपत्र में कहा गया है कि उसकी 3.50 लाख रुपये कृषि लोन की फाइल बैंक से पास हुई थी जिसमें 2.38 लाख रुपये ही उसे प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed